MP Today News: राशनकार्ड वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने लिया निर्णय, अब मिलेगा यह लाभ
MP Today News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही श्रीअन्न योजना के तहत अब मध्य प्रदेश के राशन कार्ड धारियों को नई सौगात मिलने वाली है। इन राशन कार्ड धारियों को योजना के अंतर्गत निशुल्क राशन उपलब्ध की कराया जाता है। पीडीएस के तहत मिलने वाले राशन में अब सरकार बदलाव करने जा रही है। गेहूं, चावल के साथ अब सरकार पीडीएस में मक्का देने की तैयारी कर रही है।
प्रदेश सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मोटे अनाज को शामिल कर रही है। इसके चलते मक्का को शामिल करने पर मंथन चल रहा है। बस समस्या यह है कि मक्का को 5 करोड लोगों से ज्यादा तक कैसे पहुंचा जाए।
दूसरे राज्य से भी ली जाएगी मक्का (MP Today News)
पीडीएस में मक्का को शामिल कर लोगों के घरों घर तक पहुंचाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार दूसरे राज्यों से भी मक्का लेने पर विचार कर रही है। हालांकि इसके पहले जब मक्का को पीडीएस में शामिल किया था, तब सरकार को काफी नुकसान हुआ था। मक्का को दो से तीन महीने स्टोर करने के कारण यह एक बड़ी चुनौती होती है। हालांकि अधिकारियों कई पहलुओं पर विचार कर रहे हैं।
बता दें कि सबसे ज्यादा मक्का का उत्पादन छिंदवाड़ा से होता है। इसके अलावा अन्य कहीं बड़े पैमाने पर उत्पादन नहीं है। इसी कारण मक्के की आपूर्ति दूसरे राज्यों से लेने पर विचार चल रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 को मिलेट वर्ष घोषित किया था। मिलेट्स मतलब मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत है और अलग-अलग क्षेत्र में काम कर रही है। पीडीएस प्रणाली में भी मिलेट को घर-घर पहुंचने के लिए सरकार अब यह कदम उठा रही है। इसी के तहत मक्का को दिए जाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। मक्के की सप्लाई के लिए प्लान तैयार किया जा रहे हैं और इसे सीमित समय के लिए वितरण कराएंगे। इसके बाद जब लोग इसको खाने की आदत बना लेंगे, तब इसे परमानेंट कर दिया जाएगा।
खाद्य आपूर्ति के डिप्टी डायरेक्टर सीएस जादौन का कहना है कि पीडीएस में श्रीअन्न को शामिल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसमें सबसे पहले मक्का शामिल की जाएगी।



