Hockey World Cup 2026: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया, पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर
Hockey World Cup 2026: India defeated Pakistan in the Hockey World Cup, Pakistan was eliminated from the tournament.
Hockey World Cup 2026: नीदरलैंड के वेगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया है। इस जीत के बाद भारतीय टीम टॉप 8 में पहुंच गई है। इस हार के बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने दो-दो गोल किए हैं ।उप कप्तान ने भी किया गोल
उप कप्तान हार्दिक सिंह 35 मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर भारत के लिए पांचवा गोल किया। भारतीय हॉकी टीम की इस जीत से पूरे भारत में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप का यह दूसरा मैच जीता है। इसी के साथ टीम ग्रुप डी में तीन माचो में 6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।



