India Vs West Indies Highlights : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया, विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
India vs West Indies Highlights: India defeated West Indies by eight wickets; Virat Kohli broke Sachin Tendulkar's record.
India vs West Indies Highlights : तिरुवंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है। भारतीय टीम की तरफ से रोहित शर्मा ने 32 रन, शुभ्मन गिल ने 108 बॉल में 110 रन और विराट कोहली ने 88 बॉल में 139 रन की शानदार पारी खेली। वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने 7 विकेट पर 50 ओवर में 295 रन रन बनाए। लक्ष्य पूरा करने मैदान में उतरी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने 41.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाये। वेस्टइंडीज की टीम की तरफ से जॉन कैंपबेल ने 62 रन, जस्टिन ग्रीव्स ने 101 रन और अमीर जांगू ने 58 रन बनाए गए।विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच विराट कोहली 15 हजारी रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 377 पारियों मे15000 रन कंप्लीट किए थे। जबकि विराट कोहली ने 303 पारियों में 15000 रन पूरे किए हैं।



