UP News Today: मदरसे में छाप रहे थे 100-100 के नकली नोट, 4 आरोपियों किया गिरफ्तार
UP News Today: Fake 100-rupee notes were being printed in a madrasa, 4 accused arrested

UP News Today: पुलिस ने छापा मारकर नकली नोट बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश के एक मदरसे में 100 रोये के नकली नोट छापे जा रहे थे। डीसीपी दीपक भूकर ने बताया की अतरसुईय्या क्षेत्र में संचालित जामिया हबिबिया मस्जिदें आजम का है। यहाँ नकली बनाने का कारोबार चल रहा था। सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। यहां से 1.30 लाख के नकली नोट बरामद किये है। पुलिस ने नकली नोट का कारोबार करने वाले मोहमद अफजल, मोहम्मद शाहिद, जाहिर खान और मोहम्मद तफसीरूल को गिरफ्तर किया है।
छुट्टी होने के बाद छापते थे नोट
यूपी पुलिस के मुताबिक मदरसे में छुट्टी होने के बाद नोटों की छपाई का काम किया जाता था। पिछले 3 महीने से नकली नोटों को कारोबार चलने की बात सामने आई है। आरोपियों के जेब से 100 के नकली नोट की गड्डियां बरामद हुई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।



