Betul Rape News : बस छूटने पर मदद के बहाने ले गया घर, 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को ग्राम पारेगांव से पकड़ा।

Betul Rape News : कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नाबालिक को बस छूटने पर मदद के बहाने बाइक पर बिठाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुराचार किया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता कक्षा 12वीं की छात्रा है। 10 नवंबर को छात्रा आईटीआई का फॉर्म भरने के लिए मुलताई आई थी। शाम के समय घर लौटने वाली बस छूट जाने पर बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसी दौरान उसका पूर्व परिचित ऋषि कुमरे निवासी ग्राम पारेगांव मिला, जिसने घर छोड़ने के बहाने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और अपने घर ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया।

घटना के संबंध में पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना गंज में जीरो पर एफआईआर दर्ज कर प्रकरण की डायरी थाना मुलताई भेजी गई। थाना मुलताई में धारा 64(1) बीएनएस एवं धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मुलताई द्वारा तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर लगातार प्रयास किए।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऋषि उर्फ रिशु पिता झामासिंह कुमरे, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम पारेगांव को उसके गृहग्राम से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
उक्त प्रकरण में त्वरित कार्रवाई एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल, उपनिरीक्षक मोनिका पटले, प्रधान आरक्षक दिनेश बर्डे, आरक्षक प्रिंस, आरक्षक अरविंद पटेल एवं महिला आरक्षक आरती पवार की सराहनीय भूमिका रही।



