Betul Fraud News : किसानों से मक्का-गेहूं खरीदकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर फरार हुआ गल्ला व्यापारी गिरफ्तार

बोरदेही पुलिस की कार्रवाई , आरोपी के कब्जे से लगभग 15 लाख रुपये कीमत का आयशर ट्रक जप्त

Betul Fraud News :  किसानों की मक्का, गेहूं की उपज खरीदकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले व्यापारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  थाना बोरदेही पुलिस ने किसानों से मक्का एवं गेहूं खरीदकर लाखों रुपये की राशि का भुगतान किए बिना फरार हुए आरोपी गल्ला व्यापारी कमलेश पाल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

यह है पूरा मामला

 थाना बोरदेही क्षेत्र के ग्राम भुयारी, पस्तलाई माल, मदनी, बारछी एवं आसपास के गांवों के किसानों द्वारा शिकायत की गई थी कि ग्राम भुयारी निवासी गल्ला व्यापारी कमलेश पाल ने उनसे मक्का एवं गेहूं की उपज खरीदी थी, लेकिन उपज की राशि का भुगतान किए बिना अपना मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया।
 किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना बोरदेही पुलिस द्वारा जांच एवं वैधानिक कार्रवाई की गई। 13 नवंबर 2026 को आरोपी कमलेश पाल के विरुद धारा 316(5), 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 पुलिस अधीक्षक बैतूल  अमित सक्सेना द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए एसडीओपी मुलताई  शिवकुमार सिंह के निर्देशन एवं थाना प्रभारी बोरदेही निरीक्षक भैयालाल उईके के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई एवं तलाश की गई। पुलिस टीम के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप 18 नवंबर 2026 को फरार आरोपी कमलेश पाल पिता घनश्याम पाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम भुयारी, थाना बोरदेही, जिला बैतूल को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

आरोपी के पास से ट्रक जप्त

आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित पुराना आयशर कंपनी का ट्रक क्रमांक MP-48-H-1334, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है, जप्त किया गया है।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बोरदेही निरीक्षक भैयालाल उईके, सउनि. हरिराम डंढोरे, सउनि. कमलसिंह मेहर, सउनि. मिंतलाल धुर्वे, प्रआर. 395 नागेंद्र सिंह, आर. 727 रोहित भारती, आर. 655 उमेश विश्वकर्मा, आर. 76 राधेश्याम कुमरे, आर. 609 भगवानदास जावरे, आर. 26 शिवा कुमरे, आर. 414 नीरज शेंडे, आर. 702 शशिकांत आरसे, आरक्षक चालक 559 किशोर साहू एवं सैनिक 154 प्रकाश झरबड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button