Crime News Today: गंज माता मंदिर में चोरों ने तीसरी बार लगाई सेंध , सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात

Crime News Today: Thieves broke into Ganj Mata Mandir for the third time, the theft was captured on CCTV camera

File photo

Crime News Today: बैतूल शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। चोर अब मंदिरों को भी निशाना बनाने लगे हैं। गुरुवार की रात को अज्ञात चारों ने गंज पेट्रोल पंप के पास माता मंदिर को निशाना बनाकर चोरी करने का प्रयास किया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंदिर समिति के सदस्यों ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया से की है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात को अज्ञात चोर आए और उन्होंने मंदिर में रखी दानपेटी तोडक़र रुपए ले जाने का प्रयास किया। हालांकि चोर दानपेटी चोरी करने में सफल नहीं हुए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक अज्ञात चोर दानपेटी तोड़ते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चोर की तलाश में जुटी है।

गंज थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि मंदिर समिति के सदस्यों की शिकायत पर अज्ञात चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गंज माता मंदिर में चोरों ने यह तीसरी बार निशाना बनाया है। इसके पहले भी मंदिर में दो बार चोरी की घटना हो चुकी है। बार-बार हो रही चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश भी है। पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। जागरूक लोगों का कहना है कि  रात के समय पुलिस की गश्त अच्छी होती तो चोरी की घटनाएं नहीं बढ़ती। 

Related Articles

Back to top button