MP Weather Update: मप्र के इन जिलों में आज और कल तेज बारिश की संभावना, झंझावात का अलर्ट जारी

MP Weather Update: Heavy rain likely in these districts of MP today and tomorrow, storm alert issued

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे के दौरान विदिशा, रायसेन, शिवपुरी, सीधी, मऊगंज, कटनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, मैहर जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा भोपाल, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, रीवा, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा, बुरहानपुर, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, देवास, आगर, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड जिलों में।

बैतूल में बारिश की स्थिति
बैतूल। तीन दिन बारिश से राहत मिलने के बाद बुधवार रात को जिले के सभी ब्लॉकों में झमाझम बारिश हुई है। अब जिले में बारिश का आधा कोटा पूरा होने की स्थिति में है। रात में बारिश होने के बाद गुरूवार को फिर मौसम खुला रहा। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। अगले 24 घंटे के दौरान फिर बारिश के आसार बने हुए है। पिछले तीन दिन मौसम पूरी तरह से खुला रहा। हल्की धूप भी निकली। बुधवार रात को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और झमाझम बारिश होना शुरू हो गई। रात भर रूक-रूककर कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश होते रही। सुबह तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। इसके बाद मौसम फिर खुल गया। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार रात से गुरूवार सुबह 8 बजे तक बैतूल में 37.0, घोड़ाडोंगरी 22.0, चिचोली 41.0, शाहपुर 17.4, मुलताई 35.0, पट्टन 21.5, आमला 30.0, भैंसदेही 37.0, आठनेर 25.2 और भीमपुर में 7.0 मिमी बारिश हुई है। अब औसत बारिश का आंकड़ा 527.0 मिमी पर पहुंच गया है। 
औसत बारिश पूरी होने की स्थिति में
जिले में अब औसत बारिश का कोटा लगभग पूरा होने की कगार पर पहुंच चुका है। बैतूल में अब तक बारिश का आंकड़ा 527.0 मिमी पर पहुंच चुका है। औसत बारिश पूरी होने के लिए 1083.9 मिमी बारिश होना चाहिए। लगभग आधी बारिश हो चुकी है। अभी सावन मास चल रहा है, इस सावन के महीने में और अच्छी बारिश होने की संभावना बनी है। जिले के चिचोली, शाहपुर, आमला और भीमपुर ब्लॉक में बारिश का आधा कोटा पूरा हो चुका है। अन्य ब्लॉक में अभी बारिश का आधा कोटा पूरा नहीं हुआ है। 

Related Articles

Back to top button