PM Kisan Samman Nidhi: किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को मिलने वाली है पीएम किसान सम्मन निधि की 17वी किस्त
PM Kisan Samman Nidhi: Good news for farmers, 17th installment of PM Kisan Samman Nidhi will be available on this date
PM Kisan Samman Nidhi: नरेंद्र मोदी भारत के तीसरी बार प्रधानमंत्री बने है। मोदी ने पीएम की कुर्सी संभालते ही किसानों को सौगात दी है। प्रधानमंत्री को पता है कि अभी खरीब फसल की बोवनी होने वाली है।किसानों को रुपयों की आवश्यकता है। कुर्सी संभालते ही मोदी ने सबसे पहले किसान सम्मान निधि की फ़ाइल पर हस्ताक्षर किए है। अब 18 जून 2024 को प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 17वी क़िस्त किसानों के खाते में डालेंगे। देश के करोड़ों किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये पहुचेंगे। उल्लेखनीय है कि सम्म्मन निधि में किसानों को एक वर्ष में 6 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इस योजना का करोडों किसानों को लाभ मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक 18 जून 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में किसान संवाद कार्यक्रम शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम में बटन दबाकर किसानों के बैंक खाते में 2000 की राशि ट्रांसफर करेंगे। उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी 2024 को पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त जारी हुई थी।



