Monsoon Update Today : कमजोर पड़ा मानसून, जाने मध्य प्रदेश में कब होगी मानसून की एंट्री
Monsoon Update Today: Monsoon weakens, know when monsoon will enter Madhya Pradesh
Mp Monsoon Update Today : मध्य प्रदेश के रहवासियों को अब मानसून का और थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। मानसून की रफ्तार थोड़ी कम हो गई है। प्रतिवर्ष मध्य प्रदेश में 15 जून तक मानसून दस्तक दे देता था लेकिन इस वर्ष अभी तक एमपी में मानसून दस्तक नहीं दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री होने के बाद बंगाल की खाड़ी में मानसून की स्थिति कमजोर पड़ गई है। यही कारण है कि मध्य प्रदेश में मानसून के आने में थोड़ा विलंब हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दो से तीन दिन के भीतर मध्य प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। अभी मानसून की एंट्री भले नहीं हो पाई लेकिन प्री मानसून की बारिश हो रही है। मप्र के कई जिलों में मानसून की झमाझम बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में मप्र इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग भोपाल ने शनिवार को एडवाइजरी जारी की है कि अगले 24 घंटे के दौरान मप्र के छत्तरपुर, निवाड़ी, सिगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, उमरिया, शहडोल, मैहर मिली में। सिहोर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, देवास, अगरमालवा, भोपाल, विदिशा, रामसैन्, राजगढ़, नर्मदापुरम, बड़वानी, अलिराजपुर, धर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, श्योपुरकता, छिंदवाडा, सिवनी, पांढुरना, अनुपपुर, ठिठोरी, महला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर जिलों में घर चमक के साथ बारिश होने और तेज झोकेदार हवाएं चलने की संभावना है।




