MP Weather News Today: एमपी में बढ़ने लगे गर्मी के तेवर, छतरपुर के बिजावर और निवाड़ी में 40 डिग्री के पार पहुँचा तापमान

MP Weather News Today: The heat is increasing in MP, the temperature crossed 40 degrees in Bijawar and Niwari of Chhatarpur

MP Weather News Today: मार्च माह के अंतिम सप्ताह में मध्य प्रदेश के कई जिलों में गर्मी के तेवर बढ़ गए हैं। कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया है। छतरपुर के बिजावर और निवाड़ी पृथ्वीपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुँच गया है। वही दमोह में 40.0, दतिया 39.1, टीकमगढ़ में 38.5 डिग्री तापमाम दर्ज किया है। यह मप्र के सबसे गर्म क्षेत्र है। मौसम विज्ञान भोपाल में जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले कुछ दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है। अभी प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम बनी है। सुबह 8:00 से 9:00 बजे से ही गर्मी के तेवर देखने को मिलते हैं जो शाम 5:00 बजे तक तेज धूप रहती है। तेज गर्मी पढ़ने के कारण लोगों को गर्मी से बचने के लिए पंखे और कूलर का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 

बैतूल में 37 डिग्री के पार पहुँचा तापमाम
बैतूल में गर्मी के तेवर अब तीखे होने लगे है। लोगों को दिन और रात के समय गर्मी का एहसास होने लग गया है। आने वाले एक दो दिनों में गर्मी और तेज होने की संभावना बनी है। पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है। बैतूल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के पार है। दिन और रातें गर्मी होने लगी है। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय बिना पंखे के रहना अब मुश्किल होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले एक-दो दिन में तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। गर्मी को देखते हुए कूलर, पंखे शुरू हो गए है। राजस्थान की तरफ से आ रही गर्मी हवाओं के कारण तापमान बढ़ने लगा है। 10 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं भी चल सकती है। 
26 से बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग भोपाल ने सोमवार को जारी की गई एडवायजरी में बताया कि एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम बदलने पर जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बौंछारे पड़ने की संभावना बनी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 26 मार्च रात्रि से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना बनी है। इस नए सिस्टम के सक्रिय होने से आसमान में बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिन पहले मौसम बदलने के कारण कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। शाहपुर क्षेत्र में ओले भी गिरे थे। एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना बनी है। 

Related Articles

Back to top button