Crime News Today: युवक को होली मनाने बुलाया और भाजपा उपाध्यक्ष ने गोली मारकर कर दी हत्या

Crime News Today: BJP vice president called a youth to celebrate Holi and shot him dead

फ़ाइल फ़ोटो

Crime News Today: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में हत्या की घटना से सनसनी फैल गई है। गोली मारकर हत्या करने के बाद भाजपा उपाध्यक्ष फरार हो गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर को छतरपुर जिले के महोबा रोड पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक परिहार, आकाश  यादव और रासु ने हरिओम शुक्ला को होली मनाने के लिए फोन करके बुलाया और जैसे ही गले मिले वैसे ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष और साथियों हरिओम शुक्ला के गर्दन और कनपटी में गोली मार दी। घटना में हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसपी विक्रम सिंह सहित पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

बताया जा रहा है की जमीन को लेकर चल रहे हैं विवाद में हत्या की है। मृतक के परिजनों की यह भी आरोप है कि तीन माह  पहले भी गोली चलाई थी लेकिन भाजपा नेता होने के कारण पुलिस में कोई केस दर्ज नहीं किया था। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता और मृतक पहले दोस्त थे लेकिन जमीन को लेकर उनके बीच विवाद हो गया था। हत्या की घटना के बाद आरोपीय अभी फरार चल रहे हैं पुलिस आरोपियों की तलाश करने लगी है।

Related Articles

Back to top button