MP Weather Update : चक्रवाती तूफान का असर, मध्य प्रदेश के 13 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसे बादल
गिरवर, भोपाल, बैतूल में कड़ाके की ठंड, तापमान 10 डिग्री से कम

MP Weather Update : अकवन चक्रवाती तूफान के कारण मध्य प्रदेश में मौसम बदल गया है। कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की है। कुछ जिलों में बादल छाए हैं और तापमान में गिरावट दर्ज की है। मध्य प्रदेश मेंशाजापुर के गिरवर का न्यूनतम तापमान 7.1, भोपाल 9.0, और बैतूल न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री है। इन जिलों में कड़ाके की ठंड है।
इन क्षेत्रों में दर्ज की गई बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान अमरकंटक 26.2, करांजिया 17.0, बजाग 12.0, जैतहरी10.0, बुढ़ार 9.0, मवई 8.6, जयतपुर 8.0, बैहर 6.0, कोतमा 5.6, बालाघाट 5.2, बेनीबारी 4.6, नौरोजाबाद 4.6, पुष्पराजगढ़ 4.5, परसवाड़ा 4.4, अनूपपुर 4.3, अमरपुर 4.3, किरनापुर 4.2, पाली 4.2, मंडला 3.8, वेंकटनगर 3.7, लांजी 3.2, जयसिंहनगर 3.0, चंदिया 2.9, बिजुरी 2.4, बिरसा 2.4, मानपुर 2.4, वारासिवनी 2.1, चन्नौड़ी 2.0, गोहपारू 2.0, सोहागपुर-शहडोल 2.0, सिंगरौली 2.0, देवसर 2.0, सरई 2.0, करकेली 1.8, शाहपुरा-डिंडोरी 1.4, तिरोड़ी 1.0, मेहंदवानी 1.0, समनापुर 1.0, डिंडोरी 1.0, नैनपुर 1.0, बिलासपुर 1.0 मिमी बारिश दर्ज की है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार को जारी की गई एडवाइजर में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर जिलों में कहीं-कहीं गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है।
बैतूल में बदला मौसम छाए बादल, न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री पर
बैतूल। चक्रवाती तूफान आंध्रप्रदेश ओडि़सा के तट से टकरा गया है। तूफान का असर जिले में भी देखने को मिल रहा है। शनिवार को बैतूल में मौसम बदल गया, बादल छाए है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना बन गई है। दूसरे दिन भी बैतूल में ठंड का असर देखने को मिला। शनिवार का न्यूनतम तापमान भी 9.2 डिग्री पर बना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक बादल छाने से तापमान में अब हल्की बढ़ोत्तरी हो सकती है। बादल छटने के बाद फिर से ठंड का कहर देखने को मिल सकता है। एक-दो दिन तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। प्रदेश में शाजापुर गिरवर के बाद सबसे ठंडा बैतूल ही है। इस बार बैतूल में पड़ रही ठंड ने पचमढ़ी को भी पीछे छोड़ दिया है। रात के समय पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लोगों को अलाव जलाने को मजबूर कर दिया है। नवम्बर के आखरी सप्ताह और दिसम्बर में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही पूर्व अनुमान जारी किया है कि इस बार ठंड के दिन बहुत कम रहने वाले है। अब यह देखना होगा कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी कितनी सटिक होती है।



