Betul Crime News: हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे की भीतर किया गिरफ्तार
Betul Crime News: Police arrested the murder accused within 24 hours
Betul Crime News: गंज थाना बैतूल क्षेत्र के ग्राम बाजपुर में हुई वृद्ध की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 24 फरवरी को सूचना मिली थी कि ग्राम बाजपुर में रिंगा वारस्कर पिता मंगल बारस्कर उम्र 75 साल नि. गोडी मोहल्ला, ग्राम बाजपुर, बैतूल की हत्या कर दी है। घटना की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी के विरुध्द धारा 302 भादवि का मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ की गई एवं समानांनतर तौर पर गंज पुलिस व्दारा आरोपी की सघन तलाश की जा रही थी एवं विभिन्न लोगों से पूछताछ करते अंततः मुखबीर की सूचना पर आरोपी राधेश्याम उर्फ राधे पिता फत्तुसिंह धुर्वे उम्र 40 साल नि. गोंडी मोहल्ला, ग्राम बाजपुर, बैतूल को बारुदखाना, मांझीनगर, हमलापुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कुल्हाडी भी जप्त की गई। पुलिस व्दारा आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करते आरोपी व्दारा घटना से कुछ समय पूर्व मृतक एवं आरोपी के बीच शराब पीने के दौरानअभद्र टिप्पणी, विवाद को घटना का कारण बताया। आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी उनि. संदीप परतेती, उनि वंशज श्रीवास्तव,, आर. 581 अनिरुध्द यादव, महत्वपूर्ण भूमिका रही।



