Betul Cybercrime : Meesho कस्टमर केयर के नाम पर साइबर फ्रॉड, बैतूल पुलिस ने उड़ीसा से साइबर ठगी के आरोपी को दबोचा
Betul Cybercrime: Cyber fraud committed in the name of Meesho customer care; Betul police nab the accused from Odisha.
Betul Cybercrime : थाना कोतवाली बैतूल पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी को उड़ीसा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के मुताबिक 17 फरवरी 2026 को फरियादी बाकेबिहारी पिता अमृतलाल गोहे, उम्र 42 वर्ष, निवासी चुनालोमा, बैतूल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उन्होंने Meesho ऐप से खरीदी गई सामग्री वापस करने के लिए इंटरनेट पर कस्टमर केयर का मोबाइल नंबर तलाशकर संपर्क किया।APK फ़ाइल खोलते ही मोबाइल हैक
कॉल के बाद व्हाट्सएप के माध्यम से फरियादी को एक APK फाइल भेजी गई। उक्त फाइल को मोबाइल में खोलते ही मोबाइल हैक हो गया तथा अज्ञात आरोपी द्वारा फरियादी के खाते से ₹1,01,990/- की साइबर धोखाधड़ी कर ली गई।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में धारा 318(4), 319(2), 308 BNS* के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
तकनीकी जांच से उड़ीसा तक पहुंची पुलिस
प्रकरण की विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा तकनीकी संसाधनों एवं साइबर सेल की सहायता से प्राप्त साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। तकनीकी जांच के आधार पर संदिग्ध आरोपी की पहचान मोहम्मद आशिफ के रूप में हुई।
उड़ीसा से आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम द्वारा आरोपी मोहम्मद आशिफ पिता मो. मुनाजिर, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम हसनपुर, थाना प्लांट साइट, जिला सुंदरगढ़, उड़ीसा को ग्राम हसनपुर, थाना प्लांट साइट, जिला सुंदरगढ़, उड़ीसा से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा फरियादी के साथ साइबर धोखाधड़ी कर UPI के माध्यम से ₹1,01,990/- का ट्रांजेक्शन कराना स्वीकार किया गया।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
जप्त माल
1. 01 आईफोन 11 प्रो मोबाइल फोन, एप्पल कंपनी
2. ₹25,000/- नगद
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि राकेश कुमार सरयाम, सउनि अरुण यादव, प्र.आर. 677 दीपक कटियार, आर. 703 प्रदीप कहार, आर. 310 पंकज नरवरिया एवं सायबर सेल बैतूल की विशेष भूमिका रही।



