Betul New : आठनेर क्षेत्र में शेर दिखने से ग्रामीणों में दहशत, मुनादी कर लोगों को किया अलर्ट

Betul New: Villagers panicked after lion sighting in Athner area, people alerted by making announcement

Betul New : बैतूल जिले के आठनेर क्षेत्र में शेर दिखने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। मुनादी कर ग्रामीणों को सावधान रहने की चेतावनी दी है। बैतूल पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बताया कि कंट्रोल रूम अमरावती (ग्रामीण) से जानकारी मिली है  कि एक शेर ने ग्राम ब्राह्मणवाडा महाराष्ट्र में एक बच्ची को मार डाला है। 6 सितंबर को  ग्राम सिराजगांव महाराष्ट्र में एक गाय एवं एक गाय के बछड़े का शिकार किया गया।  अब शेर मध्यप्रदेश के ग्राम दाभोना थाना आठनेर में दिखा दिया है। जिसका वीडियो आया है।
ग्रामीणों को किया सतर्क
शेर का मूवमेंट आठनेर थाना क्षेत्र के डाभोना में होने के बाद ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस को दिशा निर्देश दिए है कि वह वनकर्मियों के साथ मिलकर गांव में मुनादी करें और अलर्ट रहने के लिए सूचित करें। वन विभाग की टीम भी शेर के मोमेंट को देखते हुए अलर्ट हो गई है। दक्षिण वन मंडल के डीएफओ अरिहंत कोचर बताया कि शेर का मोमेंट देखते भवन विभाग की टीम को अलर्ट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button