Betul Crime News Today: सारणी के पाथाखेड़ा में सुरक्षा प्रहरी की हुई हत्या का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
Betul Crime News Today: Murder of security guard in Sarani's Pathakheda exposed, 4 accused arrested
Betul Crime News Today: सारणी पाथाखेड़ा के तौल काटे पर तैनात सुरक्षा प्रहरी चंदन मोदी की हत्या की घटना का खुलासा हो गया है। हत्या करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 3 जनवरी को सूचना मिली थी कि सतपुड़ा ताल कांटे के पास सुरक्षा प्रहरी का शव पड़ा मिला है। मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान होने के कारण पुलिस में हत्या की आशंका का जताई और मामले की जांच शुरू कर दी। हत्या के अज्ञात आरोपी की पतारसी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य व तकनीकि साक्ष्य के आधार पर यह जानकारी प्राप्त हुई कि घटना स्थल पर कोयले से भरे खड़े ट्रक के ड्रायवरों व क्लिनरो द्वारा दिनांक 02.01.2024 को दोपहर से पार्टी की जा रही थी जिनके द्वारा घटना घटित करने की सम्भावना होने से ड्रायवरो व क्लिनरो से पूछताछ की गई। जो ड्रायवर क्लिनर में से सुरेश बामनकर, शुभम बामनकर, रितिक इवने और रवि धुर्वे रात से ही घर पर व उनके ट्रको पर मौजूद नही है। जिन पर पूर्ण संदेह होने पर गठित टीम द्वारा दिनांक 04.01.2024 को जगह जगह दबिश दी जाकर सुरेश बामनकर, शुभम बामनकर, रितिक इवने और रवि धुर्वे को शोभापुर खदान के जंगल में से मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं पूछताछ करने पर इनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 02.01.2024 को दोपहर से हम व हमारे साथी ड्रायवर व क्लिनर सतपुड़ा तौल कांटे के पीछे पार्टी कर रहे थे पार्टी के बाद 09.30 बजे हम लोगो के अलावा हमारे बाकी साथी अपने घर चले गये। तौल कांटे के पास खड़े ट्रक में ड्रायवर सुरेश बामनकर, क्लिनर शुभम बामनकर, क्लिनर रितिक इवने व क्लिनर रवि धुर्वे ट्रक पर मौजूद थे इसी दौरान रात्रि लगभग 10.30 बजे मृतक चंदन मोदी (सुरक्षा प्रहरी) तौल कांटे पर अपनी डियुटी पर आया जिसने इन लोगों को हुड़दंग करने के लिये मना किया व जाने के लिये बोला इसी बात पर विवाद हो गया। इसी बात पर आरोपी । सुरेश पिता काशीनाथ बामनकर निवासी हालेज कालोनी शोभापुर. 2.शुभम पिता काशीनाथ बामनकर निवासी हालेज कालोनी शोभापुर, 3. रितिक पिता नंदकिशोर इवने निवासी हालेज कालोनी शोभापुर, 4. रवि धुर्वे पिता तकेसिंह धुर्वे निवासी कतिया कोयलारी ने मिलकर मृतक चंदन मोदी के साथ हाथ मुक्को, लातो से मारपीट कर घसीटते तौल कांटे के पीछे ले गये वहाँ घातक हथियार से चोट पहुंचाकर जंगल में घसीटते हुये मारपीट करते हुये अधमरा होने पर नाले के पानी में डुबा कर हत्या कर दिया। आरोपी घटना स्थल से भाग गये। आरोपियो की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त घातक हथियार लोहे की टामी व अन्य समाग्री जम कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिन्हें
न्यायालय पेश किया जावेगा।
अंधे कत्ल को सुलझाने में पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति कमला जोशी व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारणी रोशन जैन के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी अरविंद कुमरे, चौकी प्रभारी दिलीप यादव, थाना चोपना प्रभारी छत्रपाल सिंह धुर्वे व चौकी व थाना सारणी का स्टाफ की महत्वपुर्ण भूमिका रही।



