Crime News Today: पांढुर्णा में देशी पिस्टल के साथ पकड़ाया बैतूल का युवक, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Crime News Today: Betul youth caught with country made pistol in Pandhurna, case registered, police engaged in investigation.

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Crime News Today: बैतूल। जिला छिंदवाड़ा-पांढुर्णा पुलिस ने बैतूल जिले के सारनी निवासी एक युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पांढुर्णा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमपीएल ग्राउंड के पास एक युवक संदिग्ध रूप से खड़ा है।

पुलिस ने उक्त युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। युवक ने अपना नाम सारनी-पाथाखेड़ा निवासी बंटी पिता सुनील चौधरी उम्र (18 वर्ष) बताया। जब युवक की तलाशी ली गई तो युवक के पास से एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस मामले में पांढुर्णा पुलिस बैतूल पुलिस से भी युवक के संबंध में जानकारी मांगी गई कि युवक कई अपराधों में संलिप्त तो नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Articles

Back to top button