Betul Today News: करंट लगने से विद्युत पोल से नीचे गिरा बिजली कर्मचारी, हालात गंभीर
Betul Today News: Electric worker fell down from electric pole due to electrocution, condition critical
Betul Today News: विद्युत पोल पर बिजली सुधार कार्य कर रहे विद्युत कर्मचारी को करंट लगते ही वह पोल से नीचे गिर गया। उपचार के लिए कर्मचारी को जिला अस्पताल भर्ती किया है। जानकारी के अनुसार गेंहूबरसा निवासी प्रवीण वाघमारे विद्युत विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी है। गुरुवार को गेहूबारसा में विद्युत पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। तभी कर्मचारी को करंट लग गया। करंट लगते ही कर्मचारी पोल से नीचे गिर गया। घटना में कर्मचारी की कमर में गंभीर चोट आई है। जिसे तत्काल उचार के किये आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया गया। हालात गंभीर होने पर कर्मचारियों को जिला अस्पताल रेफर किया है।
- Also Read: Betul political news: टिकट नही मिलने से बौखलाया पंजा छाप भाजपा नेता करवा रहा चंद्रशेखर का विरोध
परमिट के बावजूद कर दी बिजली सप्लाई
जानकारी के मुताबिक बिजली कर्मचारी ने सुधार कार्य लो लेकर परमिट लिया था। परमिट लेने के बावजूद बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई। जब कर्मचारी पोल पर काम कर रहा था तभी बिजली सप्लाई शुरू कर दी। जिससे कर्मचारी को करंट का झटका लग गया और वह पोल से नीचे गिर गया। इसमें अन्य कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है। बिसनूर विद्युत वितरण कंपनी प्रभारी JE हितेश कुमरे ने बताया कि बिजली बंद करने का परमिशन लिया था। फिर भी सप्लाई कैसे शुरू हो गई। इस मामले की जांच करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचना दे दी है। फिलहाल फिलहाल करंट से जल से कर्मचारियों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।



