Mp Weather News:अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल, हरदा समेत MP के 33 जिलों में बारिश के आसार

Mp Weather News: Rain expected in 33 districts of MP including Betul, Harda during next 24 hours

Mp Weather News: मध्य प्रदेश के कई जिलों में फिर से बारिश आसार बने है। मौसम विभाग भोपाल ने बुधवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान अनुपपुर, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, अशोकनगर, भिंड व श्योपुर कलां जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। हालांकि बुधवार को कई जिलों में दिन में धूप खिली थी। राजधानी भोपाल में दिन भर धूप खिली रही। मंगलवार शाम को भोपाल में बारिश हुई थी। 
बैतूल के 7 ब्लाकों में हुई बारिश
जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के 7 ब्लाकों में मंगलवार की शाम को बारिश हुई है। जहाँ बारिश हुई जिसमें बैतूल, घोड़ाडोंगरी, चिचोली, शाहपुर, आमला, भैंसदेही और भीमपुर शामिल है। बैतूल में अब तक कुल औसत बारिश 637.7 मिमी यानी 25 इंच हुई है। जबकि पिछले वर्ष 1235.8 यानी 49 इंच बारिश हो चुकी थी। 
बारिश कम होने से किसान चिंतित
इस वर्ष MP के कई जिलों में बारिश कम होने से किसान चिंतित है। जलाशयों में पर्याप्त पानी नही आने से रबी फसल की सिंचाई के लिए किसानों को चिंता सता रही है कि पर्याप्त पानी मिलेगा की नही। जलाशय भर जाते है तो पर्याप्त पानी मिलेगा। जलाशयों के अलावा अन्य जल स्रोतों में भी पानी नही आया है।

 

Related Articles

Back to top button