Road Accident News: बंसल कंपनी की मिक्सर मशीन गड्ढे में गिरी, चालक की दर्दनाक मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल
Road Accident News: Mixer machine of Bansal Company fell into the pit, painful death of the driver, 3 people seriously injured
Road Accident News: बैतूल इंदौर फोरलेन का निर्माण कर रही बंसल कंपनी का मिक्सर मशीन गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बंसल कंपनी बैतूल- इंदौर फोरलेन का निर्माण कर रही है। बाईपास निर्माण के समय मंगलवार की रात्रि लगभग 8 बजे मिक्सर मशीन गड्ढे में गिर गई। हादसे में जिला शहडोल निवासी दशरथ पाल उम्र 45 वर्ष दर्दनाक मौत हो गई है। वही हादसे में लक्ष्मण रावत, दिनेश गोपी, गुरुप्रसाद बैस गंभीर रूप से घायल हो गए है।
जिला अस्पताल किया भर्ती (Road Accident News)
हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया था हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बैतूल में रेफर दिए हैं। मृतक चालक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। निर्माण कार्य के समय अब तक कई हादसे हो चुके है जिसके कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ हादसों में कंपनी की लापरवाही भी सामने आई है।



