Baba Bageshwar news: विरोध के बीच धीरेंद्र शास्त्री ने कहा भारत में रहना है तो सीता राम कहना ही होगा, पटना से जलेगी हिंदू राष्ट्र की ज्वाला

Baba Bageshwar news: Amid protests, Dhirendra Shastri said that if you want to live in India, then you have to say Sita Ram, the flame of Hindu nation will burn from Patna

Baba Bageshwar news:  बाबा बागेश्वर के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने सोमवार को पटना के तरेत पाली मठ में दरबार लगाया। उन्होंने लोगों के नाम की पर्चियां भी निकाली। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की ज्वाला बिहार से जलेगी। आज विदेश के लोग भी सीता-राम कहते हैं। एक दिन ऐसा आएगा भारत में रहना होगा तो सीता-राम कहना ही होगा।

बाबा बागेश्वर ने कहा कि बिहार के लोग पिछड़े हुए नहीं हैं, वो भक्ति से भरे हैं। बिहार को समझना है तो यहां कुछ दिन गुजारना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे बाला जी ने हमें ये शक्ति दी है ताकि हम भगवान, संत को नहीं मानने वाले, उन्हें पाखंडी बताने वालों को करारा जवाब दे सकें।

एक दिन पहले बाबा ने दरबार कैंसिल करने की बात कही थी। रविवार को ज्यादा भीड़ के चलते उन्होंने इस कार्यक्रम को कैंसिल करने का फैसला लिया था, लेकिन आज अचानक से धीरेंद्र शास्त्री लोगों की समस्याएं सुनने पहुंच गए। इसी दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बिहार में का बा। बिहार में बागेश्वर बाबा बा।

रविवार को 100 से ज्यादा भक्त गर्मी की वजह से बीमार पड़ गए थे। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने कथा 15 मिनट पहले खत्म कर दी थी। उन्होंने कहा था कि कल दिव्य दरबार है। कोई अनहोनी न हो जाए, इसकी मुझे शंका है। भीड़ और गर्मी ज्यादा है। इसे देखते हुए दिव्य दरबार को विराम देना पड़ेगा। अगली बार जब आएंगे तो दिव्य दरबार लगाएंगे। उन्होंने कहा कि जो जहां हैं वहीं रहे। घर पर ही टीवी, यूट्यूब के माध्यम से कथा का श्रवण करें। कथा सबके कल्याण के लिए है।

कल अपील की थी-जो जहां है, वहीं से कथा सुने

रविवार को 4 लाख की भीड़ को देखते हुए सोमवार के दिव्य दरबार को कैंसिल करने की घोषणा की गई थी। रविवार को कथा के दौरान करीब 100 लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खुद भक्तों से कथा में आने से मना किया था। लोगों से टीवी पर कथा सुनने का निवेदन किया था। इसके बावजूद भारी भीड़ तरेत पाली मठ में जुट चुकी है। आयोजक समिति का कहना है कि फिलहाल 6 लाख से ज्यादा भक्त मौजूद हैं। जिनके लिए 3 लाख स्क्वायर फीट में बना जर्मन पंडाल भी छोटा पड़ रहा है।

(Source- dainik bhaskar)

Related Articles

Back to top button