Betul Crime News : जमीनी विवाद में लोहे के बल्लम से हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Betul Crime News: Accused arrested for attacking with an iron spear during a land dispute.
Betul Crime News : बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाउंड्री वॉल और जमीन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने एक युवक पर लोहे के संभल से हमला कर दिया था। पुलिस में हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 2 अक्टूबर 2026 की रात्रि लगभग 9 बजे ग्राम गेहूँबारसा में छात्रावास के पास बाउंड्रीवॉल/जमीन के विवाद को लेकर आरोपी गणेश साहू, फरियादी के पिता बारीकराम साहू के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। विवाद की आवाज सुनकर फरियादी एवं उसका भाई योगेश साहू बीच-बचाव करने पहुंचे। इसी दौरान आरोपी गणेश साहू ने जान से मारने की नीयत से योगेश साहू के पेट में लोहे के बल्लम से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मुलताई में धारा 296(बी), 351(2) एवं 109(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मुलताई द्वारा पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गणेश पिता पन्नालाल साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम गेहूँबारसा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का बल्लम विधिवत जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
आरोपी को पकड़ने में सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल, उपनिरीक्षक दिनेश कुमरे, प्रधान आरक्षक बलराम सरेयाम, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिलारे, प्रधान आरक्षक हाकम इवने, आरक्षक कमलेश, आरक्षक महमान एवं आरक्षक दुकाल की सराहनीय भूमिका रही।



