MP Weather Update : इस दिन से बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश होने की संभावना
MP Weather Update: Weather to change from this day; rain likely in these districts.
MP Weather Update : मानसून की विदाई के बाद एक नया सिस्टम सक्रिय होने के कारण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 अक्टूबर से मौसम में बदलाव आएगा जिसके कारण मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है।मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक 7 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मेहर, सीधी सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडल और बालाघाट जिले में गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है।
8 अक्टूबर को किन क्षेत्रों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 8 अक्टूबर को प्रदेश के सतना रीवा मऊगंज मेहर सीधी सिंगरौली शहडोल उमरिया अनूपपुर डिंडोरी मंडल और बालाघाट जिले में 30 से 40 किमी हवाएं चलने ओर बारिश की संभावना बनी है।


