Betul News : राशन की कालाबाजारी करने वाला विक्रेता गिरफ्तार, कुल ₹3.93 लाख से अधिक का खाद्यान्न का मामला

Betul News: Ration vendor arrested for black marketing; case involves food grains worth over ₹3.93 lakh.

Betul News : शासकीय राशन की कालाबाजारी  करने वाले आरोपी को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 29 सितंबर 2026 को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शाहपुर आशीष कुमार कुमरे द्वारा कार्यालय कलेक्टर, खाद्य शाखा, जिला बैतूल के पत्र के आधार पर थाना शाहपुर में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन में शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पाठई, दुकान कोड 3107004 के विक्रेता राजेश इवने द्वारा शासकीय खाद्यान्न को खुर्द-बुर्द कर कालाबाजारी किए जाने का उल्लेख किया गया।
आवेदन की जांच एवं तथ्यों के आधार पर थाना शाहपुर में  धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं धारा 316(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण दर्ज होने के बाद शाहपुर पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश एवं पतारसी हेतु तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने  राजेश इवने पिता भीलूसिंग इवने, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम भक्तनढाना, थाना शाहपुर, जिला बैतूल  आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी राजेश इवने को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा  न्यायालय के समक्ष पेश कर 01 दिवस का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।

 ₹3.93 लाख से अधिक के खाद्यान्न की कालाबाजारी

जांच में निम्न खाद्यान्न की कालाबाजारी किया जाना पाया गया।
• गेहूं – 106.39 क्विंटल, कीमत ₹2,98,982.50
• चावल – 23.42 क्विंटल, कीमत ₹92,738.75
• नमक – 1.49 क्विंटल, कीमत ₹1,825.25
कुल कीमत – ₹3,93,591.50 आंकी गई।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अरविंद कुमरे, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश गढ़वाल, प्रधान आरक्षक 193 सेवलाल कलमे एवं आरक्षक 519 शुभम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button