MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, छाया रहेगा घना कोहरा

MP Weather Alert: Rain alert in 10 districts of Madhya Pradesh, dense fog will prevail.

MP Weather Alert : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मध्य प्रदेश में मौसम बदल गया है। प्रदेश के 10 जिलों में बारिश होने की संभावना बनी है। इस दौरान घना कोहरा छाए रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने के कारण मौसम बदला है आसमान में बादल छा गए है। आगामी 23 जनवरी को ग्वालियर, शिवपुर, मुरैना, भिंड और दतिया जिले में बारिश होने की संभावना है। 24 जनवरी को ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में कहीं-कहीं मावठे की बारिश होगी। आगामी दो-तीन दिन तक मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना बनी है। 
इन जिले में रहेगा घना कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के ग्वालियर दतिया छतरपुर टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में माध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना बनी है। 
इन पांच जिलों में सबसे कम तापमान
मध्य प्रदेश के पांच जिलों में सबसे कम तापमान बना हुआ है। मंदसौर में 5.1, राजगढ़ में 6.2, नवेगांव  7.0, गिरवर  7.4 और करौंदी में 7.6 डिग्री तापमान दर्ज किया है। मध्य प्रदेश में यह पांच जिले सबसे ज्यादा ठंडा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button