Betul Crime News : थाना गंज पुलिस ने क्रिकेट खेलने के विवाद में हुई हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार

Betul Crime News: Thana Ganj police arrested the accused of murder in a dispute over playing cricket.

Betul Crime News : बैतूल गंज थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने के दौरान हुई विवाद पर हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गंज थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक
थाना गंज में 19 जनवरी को फरियादी प्रीति तोमर पति पंकज तोमर, उम्र 27 वर्ष, निवासी नागदेव मंदिर के पीछे, दुर्गा वार्ड, बैतूल द्वारा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपीगण तनिष्क उर्फ पुनित कहार एवं दीपक धुर्वे, दोनों निवासी बैतूल द्वारा क्रिकेट खेलने की बात को लेकर  मोहित पंवार के साथ गाली-गलौच की गई तथा बैट से मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं। गंभीर रूप से घायल मोहित पंवार को उपचार हेतु भोपाल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना गंज  धारा 103(1), 115(2), 3(5) बीएनएस* के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने आरोपी तनिष्क उर्फ पुनित कहार, पिता राजेश कहार, उम्र 19 वर्ष, निवासी कतलढाना, खंजनपुर, दीपक धुर्वे, पिता डोबू धुर्वे, उम्र 19 वर्ष, निवासी दुर्गा वार्ड, खंजनपुर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी तनिष्क उर्फ पुनित कहार को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि आरोपी दीपक धुर्वे को 21 जनवरी को गिरफ्तार कर  न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
 सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में डीएसपी शैफा हाशमी, उनि पवन कुमरे, उनि इरफान कुरैशी, उनि रघु काकोडे, सउनि किशोरीलाल, प्रआर मयूर, प्रआर आशीष, प्रआर चन्द्रकिशोर, प्रआर निलेश, आर गजानंद, आर चन्द्रशेखर हिंगवे एवं आर नरेन्द्र की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button