MP Cold Wave : एमपी के इंदौर और भोपाल में शीतलहर का अलर्ट, सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन
MP Cold Wave: Cold wave alert issued in Indore and Bhopal, chilly winds increase chill

MP Cold Wave : उत्तर भारत की बर्फीली हवाओं ने एमपी में ठंड बढ़ा दी है। कई जिलों तापमान तेजी से गिरने लगा है। रविवार को मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान एमपी के भोपाल और इंदौर में शीतलहर चलने की संभावना बनी है। भोपाल का न्यूनतम तापमान 8.2, इंदौर 9.0 डिग्री है। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा पचमढ़ी है। यह तापमान 7.0 डिग्री पर पहुँच गया है। इधर बैतूल में भी ठंड का दौर जारी है। बैतूल का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री के आसपास बना है।
ठंड को लेकर जरूरी सुझाव
सुबह और रात के समय विशेष रूप से गर्म कपड़े पहने। कमरे में गर्मी बनाए रखने के लिए हीटर या अलाव (बोनफायर) का सुरक्षित उपयोग करें।
अत्यधिक ठंड के संपर्क में लंबे समय तक रहने से बचें, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बाहरी कार्य करने वाले लोगों के लिए।
शरीर की गर्माहट बनाये रखने हेतु अपने सर, गर्दन, हाथ और पैर की उँगलियों को अच्छे से ढंके एवं पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े जैसे दस्ताने टोपी, मफलर, एवं जल रोधी जूते आदि पहने। इस समय विभिन्न प्रकार की बीमारियों की संभावना अधिक बढ़ जाती है, जैसे फ्लू, सर्दी खांसी एवं जुकाम आदि के लक्षण हो जाने पर चिकित्सक से संपर्क करें।
ठंड से संबंधित बीमारियों से बचाव के लिए संतुलित आहार और पर्याप्त पानी का सेवन बनाए रखें।
पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों से पुक्त भोजन ग्रहण करें एवं शरीर की प्रतिरक्षा बनाए रखाने के लिए विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं एवं नियमित रूप से गर्म पेय पदार्थ का अवश्य सेवन करें।
कृषकों के लिए विशेष सलाह–
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और स्थानीय अधिकारियों जैसे आधिकारिक स्रोतों से मौसम के पूर्वानुमान और अलर्ट पर नज़र रखें।


