MP Weather Today : एमपी के दो जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना
MP Weather Today: Heavy rain alert in two districts of MP, possibility of lightning in these districts

MP Weather Today : मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान मध्यप्रदेश के छिदवाड़ा, सिवनी जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वोत्तर झारखंड और निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
दतिया, भिंड, मुरेना, श्योपुरकला, सिगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों झंझावत और वज्रपात के साथ बौछारें पड़ सकती है।


