MP Forecast : मप्र के 40 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी तेज हवाएं
MP Forecast: Rain alert in 40 districts of MP, strong winds will blow at the speed of 40 km per hour
MP Forecast : मध्य प्रदेश के कई जिलों में प्री मानसून की एक्टिविटी शुरू हो चुकी है। प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग भोपाल में बुधवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बेतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर, पांढुर्णा जिलों घर चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। बैतूल के मुलताई क्षेत्र में जमकर बरसे मेघ, घरों में घुसा पानी
बैतूल जिले में प्री-मानसून की एक्टिविटी शुरू हो चुकी है। प्रतिदिन जिले के किसी ना किसी क्षेत्र में जोरदार बारिश हो रही है। मंगलवार की रात को मुलताई में झमाझम बारिश हुई बारिश का पानी कई घरों में घूस गया जिससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा अगले 24 घंटों के दौरान जिले में फिर बारिश होने की संभावना बनी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को जिला मुख्यालय पर रिम-झिम और मुलताई में झमाझम बारिश हुई है। मुलताई में तेज बारिश होने के कारण भगतसिंह वार्ड में कई घरों में बारिश का पानी घूस गया। इसके अलावा कई दुकानों में भी पानी घूसने के समाचार मिले है। स्थानीय व्यापारियों ने खुद जेसीबी मंगवाकर बारिश के पानी की निकासी की गई। प्री-मानसून की बारिश ने नगर परिषद के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोलकर रख दी। बताया जा रहा है कि नगर परिषद ने बारिश के पूर्व अब तक नालियों और नालों की सफाई नहीं की जिसके कारण पानी निकासी नहीं हो पा रही है। जगह-जगह जल भराव की स्थिति निर्मित हो जाती है। जिला मुख्यालय पर भी रात में हल्की बारिश हुई। इस बार नौतपा में गर्मी के तेवर देखने को नहीं मिल रहे है। नौतपा के 4 दिन बारिश में बीत गए है। मौसम विभाग भोपाल में बुधवार को जारी की गई एडवाईज में बैतूल जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होने और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और झंझावात का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। बादलों के कारण जिलेवासियों को उमस का सामना करना पड़ा। इस बार 15 से 20 जून तक मानसून आने और बारिश होने की संभावना बनी हुई है।


