Betul Mandi Bhav 28 May 2025 : 28 मई 2025 के बैतूल मंडी भाव, कल खरीदी रहेगी बंद
Betul Mandi Bhav 28 May 2025: Betul Mandi Bhav for 28 May 2025, purchase will remain closed tomorrow
Betul Mandi Bhav 28 May 2025 : बुधवार को बैतूल मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 28 मई 2025 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 09 हजार 145 बोरे रही। 3120 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की 2530 बोरे मक्का की आवक 3330 बोरे रही है। 29 मई को मंडी बंद रहेगी।कृषि उपज मंडी में गेंहू, मक्का और सोयाबीन सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में बुधवार को उपज की आवक में बढ़ोतरी हुई है। गेंहू, मक्का और सोयाबीन की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग और उड़द की आवक नही
बुधवार को मंडी में मूंग और उड़द की आवक नही आई । गत दिवस मूंग के दाम 7200 से लेकर 7200 रुपये तक है। उड़द की आवक नही आई पिछले दिनों दाम 7200 प्रति किवंटल के पार थे।

