MP Today News: लू की चपेट में मध्य प्रदेश, 23 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार, नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 44.3 डिग्री

MP Today News: Madhya Pradesh in the grip of heat wave, temperature crosses 40 degrees in 23 districts, highest at 44.3 degrees in Narmadapuram

MP Today News: राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के कई जिले लू की चपेट में आ गए हैं। अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मध्य प्रदेश के 23 जिले ऐसे हैं जहां तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। कई जिले वासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 44.3 डिग्री तापमान नर्मदा पुरम में दर्ज किया है। 

देखे कहा कितना तापमान
मध्य प्रदेश के दमोह का अधिकतम तापमान 42.2, जबलपुर 40.7, खजुराहो 42.2, मंडल 42.2, नरसिंहपुर 38.4, नवेगांव 40.1, रीवा 39.2, सागर 42.6, सतना 41.0, सिवनी 41.0, टीकमगढ़ 41.5, उमरिया 40.4, मलाजखंड 40.0, बैतूल 40.0, भोपाल 41.6, धार 42.4, गुना 43.0, ग्वालियर 41.7, नर्मदा पुरम 44.3, इंदौर 40.6 खंडवा 40.1, खरगोन 40.2, पचमढ़ी 36.4 रायसेन 40.8 रतलाम 44.0, शिवपुरी 39.0,  उज्जैन 42.2 डिग्री दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button