MP News: जल्द ही पॉलिटिक्स में एंट्री लेगी शिवराज सिंह चौहान की बहू अमानत बंसल, यहां से लड़ सकती हैं चुनाव

MP News:
MP News:

MP News: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बहू अमानत बंसल जल्द ही राजनीति में एंट्री लेने वाली है। अमानत बंसल की पॉलिटिकल एंट्री लगभग कंफर्म माना जा रहा है। हाल ही में शिवराज सिंह चौहान की बहू अमानत बंसल अपने पति कार्तिकेय सिंह चौहान के साथ भाजपा की स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई थी।

राजनीति मंच पर दिखी शिवराज सिंह चौहान की बहू (MP News)

भाजपा की स्थापना दिवस कार्यक्रम में अमानत सिंह चौहान सीहोर पहुंची थी और इस दौरान लोगों ने कहा कि वह जल्द ही पॉलिटिक्स में एंट्री ले सकती हैं। अमानत ने यहां के मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा की ” भाजपा के स्थापना दिवस पर बहुत-बहुत बधाई। आप लोगों ने इतना प्यार दिया उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं क्षेत्र की बेटी व बहू बनकर आपकी सेवा करती रहूंगी।” अमानत के संबोधन के बाद से ही उनकी क्षेत्र में पॉलीटिकल एंट्री के कयास लगाए जाने लगे हैं।

सामने जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह चौहान की बहू अमानत जल्द ही राजनीति में एंट्री ले सकती हैं। शिवराज सिंह चौहान बुधनी को अपना घर मानते हैं। यहां शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और उनकी पत्नी अमानत के आने के बाद कयास लगाया जा रहा है कि यहीं से दोनों शिवराज सिंह चौहान की राजनीतिक पृष्ठभूमि का विस्तार करेंगे।

बहू अमानत ने की शिवराज की तारीफ

अमानत ने सीहोर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कहा, “‘ मेरे पिता तुल्य केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस क्षेत्र ही नहीं बल्कि देश की सेवा राजनीति के माध्यम से कर रहे हैं. उन्हें क्षेत्र की जनता ने असीम प्यार और दुलार दिया है. इसके लिए सभी क्षेत्रवासियों का बहुत-बहुत आभार. मैं पहली बार भैरूंदा की धरती पर आई हूं ओर जो स्वागत सत्कार किया गया हैं उससे मैं अभिभूत हूं. साथ ही कहा कि कार्तिकेय जी की पत्नी व क्षेत्र की बेटी व बहू के रूप में जनता की सेवा करने का प्रयास करूंगी।”

Also Read:Betul Crime News: बैतूल के आमला में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button