MP Weather Today: मप्र में अगले दो दिन गिरेगा तापमान, उसके बाद पड़ेगी भीषण गर्मी
MP Weather Today: Temperature will fall in MP for the next two days, after that there will be severe heat

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में पल-पल पर मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग भोपाल ने मंगलवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में अगले दो दिन तक तापमान में गिरावट आएगी इसके बाद तापमान बढ़ने लगेगा। मार्च के एक पखवाड़े बाद भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। अगली 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा।
सिवनी सबसे ज्यादा गर्म, 35.8 डिग्री तापमान
मध्य प्रदेश में सिवनी जिला इन दोनों सबसे ज्यादा गर्म है। यहां का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार का बैतूल का अधिकतम तापमान 31.8 भोपाल 31.0, धार 31.6, गुना 30.0, ग्वालियर 30.0, नर्मदा पुरम 34.5 इंदौर 30.5, खंडवा 35.1, खरगोन 35.6, पचमढ़ी 27.5 रायसेन 30.2, रतलाम 33.2, उज्जैन 31.2, जबलपुर 32.1 खजुराहो 32.6, मंडल 34.0, सागर 32.4, सतना 31.9 डिग्री तापमान दर्ज किया है।


