Crime News Today: बैतूल जिले के आमला पंजाब नेशनल बैंक शाखा में एक रिटायर्ड रेलवे कर्मी कि जेब से दिनदहाड़े रुपए चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। यह चोरी की वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। विक्की उर्फ़ रूपसिंह ठाकुर ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक में मेरे पिता राजेद्र सिंह ठाकुर ने पंजाब नेशनल बैंक से करीब 3 बजे उनके खाते से 20 हजार रुपए निकलते थे. उन्होंने अपने जेब में पैसे रखे थे. इसी दौरान बैंक से बाहर निकलने लगे और बाहर आकर जेब में हाथ डाला तों जेब खाली था। उन्होंने तुरंत बैंक मैनेजर कों बताया। इसके बाद बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे देखा तों उसमे एक अज्ञात लड़का पीले रंग जर्सी पहना हुआ था.सीसीटीवी कैमरे के आधार वह लड़का पीछे खड़ा था. संभावना है कि उक्त पीछे खड़े युवक द्वारा पैसे निकाले गए हो।
इधर पुलिस कों सूचना मिलने पर पुलिस बैंक पहुंची है. सीसीटीवी कैमरे में चोरी हुई घटना जानकारी निकाल रही है। पुलिस का कहना है कि उक्त युवक का पता लगाकर पूछताछ करेंगे।