Black Maize Cultivation: किसानों को धनवान बनाएगी काले मक्का की फसल, 200 रुपए में बिकता हैं एक भुट्टा

Black Maize Cultivation: किसानों के लिए मक्के की खेती फायदेमंद होती है। अच्छी कमाई होने की वजह से हमारे देश में दिन प्रतिदिन बेबी कॉर्न और स्वीट कॉर्न की खेती लोकप्रिय हो रही है। आप अगर मक्के की खेती करना चाहते हैं तो कल मक्का अपने खेत में लगा सकते हैं। यह मक्का मात्र 90 से 95 दिनों में तैयार हो जाता है और इसका उत्पादन अन्य फसलों से ज्यादा होता है और सबसे बड़ी बात है कि भारत में इसका एक भुट्टा ₹200 के आसपास बिकता है। तो आईए जानते हैं काले मक्के की खेती के बारे में….
काले मक्के की खासियत क्या है?

कई सालों तक शोध करने के बाद छिंदवाड़ा के कृषि अनुसंधान केंद्र में काले रंग के मक्के की बिज तैयार की गई। इसकी सबसे अच्छी बात है कि इसमें जिंक कॉपर और आयरन अधिक होते हैं जो कुपोषण से लड़ने में मददगार होते हैं। कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा मक्का की इस नई प्रजाति जवाहर मक्का 1014 को विकसित किया गया। स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से यह बेहद खास होता है।
जानिए कैसे करें इसकी खेती ( Black Maize Cultivation )

मक्का की इस नई किस्म को पकड़ तैयार होने में 95 से 90 दोनों का समय लगता है। आप प्रति एकड़ के हिसाब से 8 किलो बीज लगा सकते हैं जिससे आपको 26 क्विंटल तक उत्पादन होगा। लगभग 50 दिनों में कल मक्के मेरे से आने शुरू हो जाते हैं और यह गर्म मौसम के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस मक्के में अधिक पानी देने की जरूरत होती है। फसलों के बीच की दूरी 60 से 75 सेमी होना चाहिए। यह पठारी क्षेत्र के लिए उपयुक्त माना जाता है।
आपको बता दे कि यह काम समय में तैयार होता है और ऑनलाइन वेबसाइटों के अनुसार इसकी एक भुट्टे की कीमत ₹200 तक होती है। सामान्य मक्के की तुलना में यह काफी महंगी बिकती है। इसकी खेती करके आप कम समय में अमीर बन सकते हैं।



