Betul Crime News Today: बैतूल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 जुआरी दबोचे…

Betul Crime News Today: कोतवाली पुलिस ने जुआ के अड्डे पर दबिश दी है। कार्रवाई में 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि
पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया द्वारा जुआरियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने जुआरियों के ठिकानों पर दबिश देकर बड़ी सफलता प्राप्त की है।
28 नवम्बर 2024 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने टीम गठित कर ग्राम छुरी पाढर में एक साथ 03 जुआ फड़ों पर दबिश दी। पुलिस ने मौके पर ताश पत्तों से हार-जीत का जुआ खेल रहे 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि 08 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि जुआ फड़ ग्राम छुरी पाढर में गोलू उर्फ प्रवीण राठौर निवासी पाढर द्वारा संचालित किया जा रहा था।
गिरफ्तार किए गए आरोपी ( Betul Crime News Today )
पुलिस के मुताबिक जुआ खेलते राजेश पिता सुक्का सूर्यवंशी (38) निवासी ग्राम सिवनपाट, थाना चोपना, नितीश कुमार पिता किशन लाल चौहान (30) निवासी ग्राम कटंगी, मुकेश वाडिवा पिता धीरज वाडिवा (26) निवासी ग्राम छुरी, कोतवाली, सतीश कहार पिता नन्नेलाल कहार (34) निवासी पाढर, आकाश पिता राम बाबू उत्तर बिल्ली (21) निवासी वार्ड नं. 03, हाल निवासी छुरी, किशन चौरसिया पिता रमेश चौरसिया (30) निवासी पटवारी कॉलोनी, राम नगर, गंज , मनोज उईके पिता फकीरा उईके (34) निवासी ग्राम छुरी, प्रकाश पिता घुडल्या चौकीकर (58) निवासी वार्ड नं. 02, विजय नगर, सारनी को जुआ खेलते पकड़ा है।आरोपीयों के पास से ताश के पत्ते, 7 मोबाइल फोन, 11 हजार 70 रुपये नगद बरामद किए है।
Also Read:MP Today News: मॉल में टीआई को शॉपिंग करना पड़ा भारी, SP ने किया किया निलंबित
आरोपी को पकड़ने इनकी रही भूमिका
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रविकांत डेहरिया, उपनिरीक्षक दिनेश कुमरे, सहायक उपनिरीक्षक अजय अजनेरिया, प्र. आर. 185 अरविंद, आर. 56 नितिन चौहान, आर. 369 शिव कुमार, आर. 344 मदनलाल, आर. 703 प्रदीप, आर. 83 अनिल, आर. 646 प्रफुल्ल, एवं आर. 528 महेश नगदे ने विशेष भूमिका रही।



