MP Today News: मॉल में टीआई को शॉपिंग करना पड़ा भारी, SP ने किया किया निलंबित

MP Today News: Shopping at a mall proved costly for TI, SP suspended him

MP Today News: मध्य प्रदेश में एक बड़ा दिलचस्प मामला सामने आया है। मॉल में शॉपिंग करने पहुंचे थाना प्रभारी को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रिठौरा थाने में के थाना प्रभारी जितेंद्र दोहरे मंगलवार की परिवार सहित शॉपिंग करने के लिए ग्वालियर के एक शॉपिंग मॉल पहुंचे। इसी शॉपिंग मॉल में पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ भी पहुंचे थे। शॉपिंग करते समय पुलिस अधीक्षक और थाना थाना प्रभारी का आमना सामना हो गया। थाना प्रभारी ने एसपी को सामने देख सैल्यूट भी किया। मौके पर तो एसपी कुछ नही बोले और चले गए।
इस कारण से किया निलंबित
शॉपिंग करने गए थाना प्रभारी को एसपी ने निलंबित कर दिया। जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि थाना प्रभारी ने अनुशासनहीनता की है। थाना प्रभारी ने थाना छोड़ने  से पहले किसी वरिष्ठ अधिकारी से अनुमति नहीं ली गई। बताया गया कि थाना छोड़ने के पहले किसी वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेना जरूरी होता है। कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर   उन्हें तत्काल निलंबित किया गया है।  दिलचस्प बात यह भी है कि थाना प्रभारी पर वही कार्रवाई के बाद लोग सोशल मीडिया पर यह भी पूछ रहे हैं कि पुलिस अधीक्षक किसी वरिष्ठ अधिकारियों को बताकर  शॉपिंग करने गए थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button