MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम, जबलपुर सहित 14 जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश आसार
MP Weather Alert: Weather changes again in Madhya Pradesh, rain with thunder and lightning likely in 14 districts including Jabalpur
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश फिर नया सिस्टम एक्टिव होने के कारण कई जिलों में बारिश के आसार बने हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक तटीय ओडिशा के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई तक दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकाव के साथ सक्रिय है।
इन जिलों में हो सकती बारिश
मौसम विभाग भोपाल में रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, मैहर जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश के आसार है।



