Broom Astro Tips: भूलकर भी ना करें झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां, वरना पाई-पाई के लिए हो जाएंगे मोहताज

Broom Astro Tips: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियमों का जिक्र किया गया है जिसका पालन करने से व्यक्ति के घर में सुख समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाती है। हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बेहद महत्व है और वास्तु शास्त्र के अनुसार कार्य करने से जीवन में खुशियां आती है। वहीं दूसरी तरफ वास्तु शास्त्र के नियमों को नजरअंदाज करने से इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।
वास्तु के नियमों का ध्यान रखना है जरूरी (Broom Astro Tips)
वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को लेकर नियम बनाया गया है जिसका पालन करना बहुत जरूरी है। वस्तु की इन छोटी-छोटी बातों को अगर ध्यान नहीं दिया जाए तो व्यक्ति को पूरी उम्र खामियांजा भुगतना पड़ता है।
झाड़ू को माना जाता है माता लक्ष्मी का प्रतीक
हिंदू धर्म में झाड़ू का काफी ज्यादा महत्व है यही वजह है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदा जाता है। झाड़ू में पैर न लगाने की मान्यता है और अगर झाड़ू में पैर लग जाता है तो तुरंत हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए। झाड़ू को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है।
इस दिशा में झाड़ू रखना शुभ
वास्तु शास्त्र की माने तो झाड़ू रखने की सही दिशा दक्षिण पिश्चम कोण या फिर पश्चिम दिशा उचित मानी जाती है. वहीं इसके विपरित उत्तर पूर्व दिशा को झाड़ू रखने के लिए अशुभ माना जाता है. इससे जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का संचार तो होता ही है और तो और अच्छा खासा आदमी कंगाल बन सकता है. इसके अलावा झाड़ू को हमेशा छिपाकर या फिर किचन में नहीं रखना चाहिए।


