Hindu Mythology: रामायण और महाभारत दोनों युद्ध में मौजूद थे ये पांच योद्धा, नाम जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Hindu Mythology
Hindu Mythology

Hindu Mythology: रामायण और महाभारत हिंदू धर्म के एक बड़े महाकाव्य हैं। अपने इन दोनों के बारे में जरूर सुना होगा या पढ़ा होगा। कई ऐसे योद्धा थे जिनका रामायण और महाभारत में काफी योगदान था। आज हम आपको पांच ऐसे योद्धाओं के बारे में बताएंगे जो रामायण और महाभारत दोनों काल में अहम भूमिका निभाए ।

रामायण और महाभारत दोनों काल में इन पांच योद्धाओं की थी अहम भूमिका (Hindu Mythology)

भगवान परशुराम

भगवान परशुराम एक ऐसे योद्धा थे जिनका जिक्र केवल रामायण ही नहीं बल्कि महाभारत में भी मिलता है। रामायण में सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम को उन्होंने चुनौती दी थी वही महाभारत में कर्ण और भीष्म को शिक्षा दी थी।

हनुमान जी

भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी रामायण काल में माता सीता को ढूंढने में अहम भूमिका निभाए थे। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की महाभारत काल में भी हनुमान जी की भूमिका देखने को मिलती है। वह अर्जुन के रथ पर ध्वज में विराजमान थे।

मयासुर

रामायण में मंदोदरी के पिता यानी की लंका पति रावण के ससुर का महाभारत काल से भी काफी गहरा संबंध देखने को मिलता है। शास्त्रों के अनुसार रावण के ससुर मयासुर ने महाभारत में इंद्रप्रस्थ बनाने में सहयोग किया था।

जामवंत

रामायण काल के जामवंत के नाम से हर कोई परिचित है। जामवन सुग्रीव के मंत्री थे और उन्होंने भगवान श्रीराम से मल युद्ध की इच्छा भी प्रकट किया था। द्वापर कल में कृष्ण के अवतार में भी उन्होंने अपनी इच्छा पूरी की और श्री कृष्ण ने द्वापर में यह इच्छा पूरी कर उनकी पुत्री जामवंती से विवाह किया था।

महर्षि दुर्वासा

महर्षि दुर्वासा एक ऐसे महापुरुष थे जो रामायण और महाभारत दोनों काल में देखे गए। रामायण काल में दुर्वासा के श्राप के कारण ही लक्ष्मण जी को श्री राम का वचन भंग करना पड़ा था। वहीं दूसरी तरफ महाभारत में महर्षि दुर्वासा ने कुंती को संतान प्राप्ति का मंत्र बताया था।

Also Read:Betul sarvdharm karykram: डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे की जिला प्रशासन को चेतावनी, कार्यक्रम करने से कोई ताकत नहीं रोक सकती

Related Articles

Back to top button