MP Weather Update: इंदौर, भोपाल, जबलपुर सहित मप्र के इन जिलों में वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट, बैतूल में 2 इंच बारिश दर्ज

MP Weather Update: Rain alert with thunderstorm in these districts of MP including Indore, Bhopal, Jabalpur, 2 inches of rain recorded in Betul

MP Weather Update: मप्र में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। एक नया सिस्टम बनने के कारण फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग भोपाल ने शुक्रवार को जारी की  गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटो के दौरान मप्र के सीहोर, बैतूल, देवास, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, मंडला बालाघाट, पन्ना जिलों में। भोपाल, विदिशा रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बुराहनपुर खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशीकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिड, मुरेना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी रीवा, मऊगनज, सतना, अनुपपुर, शहडोल जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर, पांदुर्णा जिलों में गरज चमक के साथ तेज से मध्यम बारिश की संभावना बनी है। 

बैतूल और प्रभातपट्टन में दो-दो इंच बारिश दर्ज( mp weather today)
बैतूल। जिले में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। कई ब्लॉकों में  तेज बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों को अब उमस से भी राहत मिली है। बैतूल और प्रभातपट्टन ब्लॉक में दो-दो इंच बारिश दर्ज की गई है।अगले चौबीस घंटों के दौरान जिले के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ फिर बारिश की संभावना बनी है। भूअभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार से लेकर शुक्रवार सुबह आठ  बजे तक बैतूल ब्लॉक में 54.4 मिमी, घोड़ाडोंगरी 4.0 मिमी, चिचोली 9.2 मिमी, भीमपुर 3.0 मिमी, प्रभातपट्टन 42.2 मिमी, आमला 30.2 मिमी, आठनेर में 20.4 मिमी बारिश दर्ज की है। अब तक जिले में 864.8 मिमी यानि 34.50 इंच बारिश हो चुकी है। शुक्रवार सुबह हल्की धूप खिली थी, लेकिन दोपहर में मौसम का मिजाज बदल गया। गरज-चमक के साथ  बारिश होना शुरू हो गई। दोपहर बाद से शाम तक बंूदाबांदी का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने बैतूल में तेज से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इसी तरह बारिश का दौर जारी रहा तो जल्द ही औसत बारिश पूरी हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button