Mp Weather Update: अगले 24 घंटे के दौरान मप्र के कई जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश का अलर्ट, जाने अगले 6 दिन मौसम का पूर्वानुमान
MP Weather Update: Alert of rain with thunder and lightning in many districts of MP during the next 24 hours, know the weather forecast for the next 6 days

Mp Weather Update: मौसम विभाग भोपाल ने सोमवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घाटे के दौरान मप्र के भिंड, छतरपुर, टीकमगढ़, दतिया, निवाड़ी, बैतूल, बुरहानपुर, सिंगरौली, सीधी, बालाघाट, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, देवास, शाजापुर, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, दमोह, मेहर, पांढुर्णा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर उमरिया, इंदौर, मुरैना, पन्ना, सागर जिले में गरज चमक के साथ बारिश होने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आया है। मप्र में अगले 5 दिन यानी 8 जून तक बारिश के आसार है। मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री 15 से 20 जून को होने की संभावना है।



