Toll Tax News Today: लोकसभा चुनाव का मतदान समाप्त होते ही लगा झटका, टोल टैक्स में बढ़ोतरी, वाहन चालकों की होगी जेब ढीली

Toll Tax News Today: As soon as the voting for Lok Sabha elections ended, there was a shock, toll tax increased, drivers will loose money

Toll Tax News Today: लोकसभा चुनाव का मतदान समाप्त होने के बाद वाहन चालकों के लिए एक और झटका लगा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने देश भर के टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है। अब वाहन चालकों की टोल टैक्स पर और जेब ढीली होगी। जानकारी के मुताबिक NHAI ने सभी टोल टैक्स प्लाजा पर 5 प्रतिशत से ज्यादा टोल टैक्स की बढ़ोतरी की है। इस नई दर को 3 जून 2024 से लागू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे पर 855 यूजर फीस बेस्ड प्लाजा है। अधिकारियों का कहना है कि टोल फीस में संशोधन करना सालाना कवायद का हिस्सा है। यह नई दर 1 अप्रैल से लागू होनी थी लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण बढ़ोतरी को टाल दिया था। हाइवे से सफर करने वाले वाहन चालकों का सफर महंगा हो गया है। 

Related Articles

Back to top button