Crime News Today : जननी एम्बुलेंस ने कार को मारी टक्कर, हादसे के बाद एम्बुलेंस के चालक को जमकर पीटा
Crime News Today: Janani Ambulance hits a car, ambulance driver beaten badly after the accident
Crime News Today : बैतूल में जननी एंबुलेंस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक ने एंबुलेंस चालक के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को 108 जननी को रानीपुर क्षेत्र का केस मिला था। जननी गाड़ी मौके के लिए रवाना हुई। रानीपुर के पास सड़क किनारे एक कार खड़ी थी। जननी चालक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। गुस्साए कार चालक ने एम्बुलेंस के चालक दिलीप खसदेव के साथ मारपीट कर दी है। बेहोशी के हालात में एम्बुलेंस चालक को उपचार के लिए घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर यहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
मारपीट करने वाले सारणी पाथाखेड़ा का होना बताया है। इस मामले में रानीपुर पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की जाएगी जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। बताया जा रहा है कि कार चालक ने एम्बुलेंस में लगे उपकार में भी तोड़फोड़ करने की जानकारी सामने आई है।




