Mp Weather Alert Today: बैतूल, छिंदवाड़ा सहित मप्र के चार जिलों में बारिश का दूसरे दिन भी रेड अलर्ट, जाने कब तक जारी रहेगा बारिश
MP Weather Alert Today: Red alert for rain in four districts of MP including Betul, Chhindwara on the second day, know how long the rain will continue

Mp Weather Alert Today: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। पिछले चार-पांच दिनों से मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। बे मौसम हो रही बारिश से लोग परेशान है। मध्य प्रदेश के तीन जिलों में फिर मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।(Mp Weather Alert Today) मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा में अतिवृष्टि के साथ वज्रपात होने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झुक्केदार हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 15 अप्रैल तक मौसम इसी तरफ बना रहेगा।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट (Weather Orange Alert)
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, नरसिंहपुर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, बालाघाट बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती इन जिलों ओलावृष्टि की भी संभावना बनी है।
शहडोल संभाग में येलो अलर्ट( whether yellow alert)
जानकारी के मुताबिक शहडोल संभाग के कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, विदिशा, राजगढ़, खरगोन बड़वानी, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, डिंडोरी, कटनी ,जबलपुर, मंडला पन्ना, दमोह, सागर जिले में तेज बारिश की संभावना है।




