Betul Crime News Today: नकली नोट बनाने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नोट बनाने का सामान जप्त
Betul Crime News Today: Police arrested the vicious criminal who made fake notes, material for making notes seized
Betul Crime News Today: बैतूल जिले के आमला थाना पुलिस ने नकली नोट बनाकर बाजार में चलाने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आमला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बैतूल सिद्धार्थ छौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुलताई एस पी. सिंह के मार्गदर्शन मे पुलिस थाना आमला द्वारा आमला कस्वे में 100 रू. के नकली नोट चलाते हुये आरोपी मोहन मालवीय पिता अशोक मालवीय उम्र 27 साल निवासी ग्राम अमनी थाना आमला को रंगे हाथो पकड़ा है। युवक के पास से 100 रू. के आठ नकली(कुटरचित) नोट बरामद हुये, जो कि भारतीय मुद्रा का कुटकरण एवं कुटरचित मुद्रा को असली मुद्रा के रूप मे चलाने का अपराध प्रथम दृष्टया पाया जाने पर उपरोक्त नकली नोटो को जप्त कर धारा 489 (ख), 498 (ग) भादवि पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया है।आरोपी से पूछताछ के उपरांत प्राप्त जानकारी के अनुसार रतेडा रोड आमला स्थित उसके किराये के घर से 100 रू के 2 अन्य नकली नोट, 200 रू के नोटो की 3 छायाप्रतिया, केनन कम्पनी का प्रिंटर जेबीएन कम्पनी का कम्प्युटर, की-बोर्ड माउस एवं नोट छापने के लिये फोटोकापी वाले ए4 साइज के कागज जिनमे से कुछ नोटो के आकार में कटे हुये है बरामद किये गये । आरोपी से बरामद समस्त नकली नोट कुल कीमत 1000 रू का सीरियल नम्बर समान है। आरोपी के द्वारा बताया गया कि युटयुब पर सर्च करके उसने फोटोकापी वाले कागज पर नकली नोट के प्रिंट निकाले थे साथ ही बताया कि यदि 100-100 के नोट चल जाते तो 200 और 500 के नोट भी छापकर चलाता ।



