Betul News : पानी में डूबने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, खेलते समय हुआ हादसा
Betul News: 6-year-old child dies due to drowning in water, accident happened while playing

Betul News : चिचोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खेलते- खेलते मासूम पानी के टैंक में गिर गया। जिसके कारण बच्चों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चिचोली क्षेत्र के ग्राम कामठामाल निवासी आशीष पिता बुधराम 6 वर्ष शनिवार की शाम को घर पर खेल रहा था। खेलते- खेलते आशीष घर के पीछे बने पानी के टाँके में गिर गया।
परिजन तत्काल बच्चों को उपचार के लिए चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए यहां से जिला अस्पताल लाया गया जहां बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



