Betul News : अपने जरूरी कार्य कर ले पूरे, 12 जुलाई को बैतूल शहर के इन क्षेत्रो में बंद रहेगी बिजली
Betul News: Complete your essential tasks; power supply will be suspended in these areas of Betul city on July 12.
Betul News : बैतूल में बिजली कंपनी द्वारा 12 जुलाई को 33/11 केव्ही सब स्टेशन टिकरी का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल जोन-2 के प्रबंधक शहर ने बताया कि रविवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 10 से दोपहर 2 बजे 11 केव्ही फीडर टिकारी के बच्चा जेल, प्रताप वार्ड, महावीर वार्ड, अखाड़ा चौक, जेरी चौक, गाड़ाघाट पम्प, पटने आटा चक्की, नागदेव मंदिर टिकारी, ईशाई चौक, नर्स ट्रेनिंग स्कूल, कृष्णापुरा, ठाकरे की चाल मोती वार्ड, डॉ कसेरा, गोठी कालोनी, दादावाड़ी, गोठी कालोनी, फॉसी खदान, डॉ.पाड़ी गौठाना नाका, शारदा नगर वैष्णवी नगर, गंगोत्री कालोनी, कमानी गेट, थाना चौक मांग मोहल्ला, दुर्गा वार्ड, गूड़ बाजार, गांधी चौक, साई मंदिर टिकारी, ग्रीन स्टेट कालोनी, भुजलिया घाट आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
शहर के यह क्षेत्र भी रहेंगे प्रभावित
इसी प्रकार रविवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही फीडर सदर के एमपीईबी कालोनी, अग्निहोत्री कालोनी, सतपाल आश्रम, प्रताप वार्ड, सुपर किराना, सिंडीकेट बैंक, एसबीआई बैंक, गेंदा चौक, ब्रहमकुमारी आश्रम, मानस नगर, आईटी आई, एफसीआई गोडाउन, विनायक रेसीडेन्सी, दारू भटटी रोड, मिल्क प्लॉट, एचएमटी फेक्ट्री तथा 11 केव्ही टाउन – 1 के कोर्ट परिसर, मुल्ला पेट्रोल पम्प, पुलिस पेट्रोल पम्प, पुलिस कन्ट्रोल रुम, जिला पंचायत, ट्राइबल कार्यालय, एमपीईबी कार्यालय आदि क्षेत्र क्षेत्र में विद्युत सप्लाई प्रभावित रहेगी।
इसके अलावा रविवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही टाउन – 2 के लिंक रोड, चंद्रशेखर वार्ड, कारगील चौक, पीडब्लूडी कालोनी, बारस्कर कालोनी, इंदिरा वार्ड, आजाद वार्ड, गर्ल्स कॉलेज, कोठी बाजार, कंपनी गार्डन, वीवीएम कालेज, तल्लैया मोहल्ला, अम्बेडकर चौक, उमप किराना, राठी अस्पताल, ड्रीम होम्स कालोनी, नेहरू पार्क, बस स्टेंड, एमजी काम्प्लेक्स, लल्ली चौक, सीमेंट रोड आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से समय में परिवर्तन किया जा सकता है।



