Betul Sweep Cup Tournament: स्वीप कप टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुलताई की शानदार जीत, दूसरे मैच में कलेक्टर और एसपी ने बनाये 4-4 रन
Betul Sweep Cup Tournament: Multai won brilliantly in the final match of Sweep Cup Tournament, Collector and SP scored 4 runs each in the second match.
Betul Sweep Cup Tournament: लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम बैतूल में आयोजित स्वीप कप टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मुलताई और घोड़ाडोंगरी के बीच खेला गया। इस फाइनल मुकाबले में मुलताई टीम की शानदार जीत हुई है। मुलताई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 85 रन बनाए गए। घोड़ाडोंगरी की टीम को 86 रन का टारगेट दिया गया। मुलताई टीम से अरगन ने 5, जिसान ने 19, निरंजन ने 32, फैजाल ने 10 रन, विशाल ने 3 और शाहिद ने 4 रन बनाए। टारगेट को पूरा करने मैदान में उतरी घोड़ाडोंगरी की टीम ने दस विकेट खोकर महज 66 रन बनाए। इस तरह मुलताई की टीम की 19 रन से जीत हुई है। विजेता टीम को स्वीप कप की ट्राफी प्रदान की गई। वहीं उपविजेता टीम को भी पुरस्कृत किया गया।
प्रशासन इलेवन ने जीता मैच, अपर कलेक्टर ने खेली शानदार पारी
, मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम बैतूल में स्वीप कप टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में रविवार को एडवोकेट 11 और प्रशासन 11 के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इस मैच में प्रशासन इलेवन ने शानदार जीत हासिल की है। मैच में एडवोकेट इलेवन पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरा। दस विकेट खोकर एडवोकेट इलेवन ने कुल 108 रन बनाए और प्रशासन इलेवर को जीत के लिए 109 टारगेट दिया गया। एडवोकेट इलेवन टीम से सर्वाधिक 48 रन अशोक, महेश ने 25 रन, लखन 2 रन, सुनील ने 8, राघव ने 5 रन बनाए। नगरपालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके हैं। टारगेट का पीछा करने मैदान में उतरी प्रशासन इलेवन की टीम ने डिप्टी कलेक्टर एश्वर्या वर्मा ने सर्वाधिक नाबाद 68 रन की शानदार पारी खेली। डिप्टी कलेक्टर ने अपनी पारी में 11 चौके और 3 छक्के जड़े हैं। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस और एसपी सिद्धार्थ चौधरी चार-चार रन बनाकर आउट हो गए। वरूण यादव डीएफओ ने 10 रन और अतुल श्रीवास्तव ने 15 रन बनाए। चार विकेट खोकर प्रशासन इलेवन ने मैच जीत लिया। मैच में सर्वाधिक रन बनाने पर डिप्टी कलेक्टर एश्वर्या वर्मा को मेन ऑफ द मैच दिया गया।



